1. ERP का मतलब क्या है?
ERP का पूरा नाम Enterprise Resource Planning है। स्कूल के लिए इसका सीधा मतलब है: छात्रों, स्टाफ़, फ़ीस और परीक्षा की सारी जानकारी एक सॉफ़्टवेयर में, जिसे हर व्यक्ति अपने लॉगिन से इस्तेमाल करता है।
2. ERP से कौन-कौन से काम आसान होते हैं?
एडमिशन और छात्रों का रिकॉर्ड, फ़ीस जमा करना और तुरंत रसीद, रोज़ की हाज़िरी, परीक्षा के नंबर और रिपोर्ट कार्ड, TC और सर्टिफ़िकेट, ट्रांसपोर्ट, हॉस्टल, लाइब्रेरी और स्टाफ़ की सैलरी।
3. अभिभावकों को क्या फ़ायदा?
अभिभावक अपने लॉगिन पर बच्चे की हाज़िरी, होमवर्क, फ़ीस और रिज़ल्ट देख सकते हैं। अनुपस्थिति और फ़ीस की याद WhatsApp पर अपने-आप पहुँच जाती है, और फ़ीस UPI से ऑनलाइन भरी जा सकती है।
4. स्कूल को क्या फ़ायदा?
ऑफ़िस में फ़ोन कम आते हैं, काउंटर पर लाइन कम लगती है, हिसाब साफ़ रहता है और प्रिंसिपल को एक क्लिक में पूरी रिपोर्ट मिल जाती है।
5. सही ERP कैसे चुनें?
देखें कि आपके बोर्ड (CBSE, RBSE, HBSE) का रिपोर्ट कार्ड फ़ॉर्मेट है या नहीं, हिंदी में चलता है या नहीं, डेटा Excel में निकाल सकते हैं या नहीं, ट्रेनिंग और सपोर्ट मिलेगा या नहीं, और दूसरे साल की कीमत क्या होगी। सबसे ज़रूरी — ख़रीदने से पहले लाइव डेमो ज़रूर देखें।
वीडियो कॉल पर हमारे स्कूल ERP और वेबसाइट का फ़्री लाइव डेमो लें।
फ़्री डेमो बुक करेंसवाल-जवाब
छोटे स्कूलों के लिए हमारे प्लान ₹13,500 प्रति वर्ष से शुरू होते हैं। सही कीमत छात्रों की संख्या और मॉड्यूल पर निर्भर करती है।
नहीं। ऑफ़िस स्टाफ़ आमतौर पर एक-दो ट्रेनिंग में सीख जाता है, और स्क्रीन हिंदी व इंग्लिश दोनों में समझ आती हैं।




